अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसके बाद जुलूस निकाला गया।
रविवार को प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, प्रगतिशील भोजन माता संगठन सहित कई यूनियनों महिला दिवस मनाया। इंकलाबी मजदूर केन्द्र की रंजना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर महिला दिवस सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों और क्रांतियों में मजदूर-मेहनतकश महिलाओं की गौरवशाली भूमिका को ही याद करने का दिन है। दीपा ने कहा कि महिलाओं को आज जितने भी अधिकार हासिल हैं वह उनके संघर्षों का इतिहास है।
राजकिशोर ने कहा कि आज पुन: मजदूर महिलाएं पुरुष मजदूरों के साथ एकजुट होकर शोषण मुक्त समाजवाद के संघर्षों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। नासिर अहमद, सोनिया, नीशा ने कहा कि महिलाओं ने आंदोलनों में शानदार भूमिका निभाई है। इस दौरान बिशन पुरी, प्रियंका, निशा, मालती, पूनम, दीपमाला, पंकज, राजू, कुलदीप, विजय, रंजना, रश्मि, राजकिशोर, अवधेश, अरविंद, बच्चा प्रसाद, मोहन प्रसाद, रजनीश, ब्रज मोहन, ब्रिजेश, सुनील रावत, सोनिया, सुनिता, निर्मला, पूनम आदि उपस्थित रहे।