फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

महिलाओं ने गुलदार को मार गिराया

Mon, 01 Aug 2016 11:44 PM IST
hridwar uttrakhanda india
गुलदार को मार गिराया - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार/श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र में एक गुर्जर महिला अपने नवजात बच्चे को बचाने के लिए गुलदार पर टूट पड़ी। महिला के साथ उसकी सास और ननदों ने भी डंडों से पीट पीटकर गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के साथ हुए संघर्ष में महिला भी घायल हो गई। उसकी कमर में गुलदार के पंजों के गहरे घाव हैं।

हरिद्वार वन प्रभाग की चिड़ियापुर रेंज क्षेत्र में बोक्सावाली में गुर्जरों के डेरे हैं। सोमवार को इन डेरों में रहने वाले वशीर रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने जंगल गया था।  दोपहर दो बजे डेरे पर पत्नी बीरा (19) अपने 40 दिन के नवजात बच्चे के संग लेटी थी। बताया जाता है कि इसी दौरान डेरे में गुलदार घुस गया और उसने बच्चे को उठाने की कोशिश की। बीरा की आंखें खुल गई और वह गुलदार से भिड़ गई। बिना घबराए महिला ने हाथ में आए डंडे से गुलदार पर टूट पड़ी। शोर सुनकर दूसरे डेरे में मौजूद सास गुन्नू बीबी, ननद शकूरा, जुलेखा भी डंडे लेकर पहुंच गईं। डेरे के अंदर बड़े लोहे के बक्से के पीछे छिपे गुलदार पर बीरा अपनी सास, ननदों के साथ टूट पड़ी। डंडों से पीट पीटकर गुलदार को मार डाला। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र हिंगवाण मौके पर ंपहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने भी जख्मी महिला का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें