फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला के क्रेडिट कार्ड से 77 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के क्रेडिट कार्ड से 77 हजार 727 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रकम निकालने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बैंक कर्मचारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे बैंक का मोबाइल एप डाउनलोड कराया और इसके बाद ही कार्ड से लेनदेन हुए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रिया चौहान निवासी रामा विहार कॉलोनी जमालपुर कलां ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने आरबीएल बैंक से नया क्रेडिट कार्ड प्राप्त किया था। आरोप है कि 12 अप्रैल 2023 को उनके क्रेडिट कार्ड से बिना जानकारी और अनुमति के अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 77,727 रुपये निकाल लिए गए। 22 अप्रैल 2023 को उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका कार्ड नया है और कार्ड से संबंधित जानकारी देने के लिए फोन किया गया है। आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने उन्हें गूगल प्ले स्टोर से आरबीएल बैंक का मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कहा।
एप डाउनलोड करने के बाद ही उनके क्रेडिट कार्ड से लेनदेन किए गए। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें