फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला ने लूट की दे दी सूचना, पुलिस मान रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय में एक महिला ने बुधवार रात घर में घुसकर चाकू की नोक पर जेवरात लूट लेने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस सूचना को संदिग्ध मान रही है। अब तक की जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते ऐसी कहानी बनाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मामला बुधवार की रात की है। बिलाल मस्जिद से आगे सराय में हाजी लियाकत कॉलोनी में एक महिला ने दो लोगों के घर में घुसकर गर्दन पर चाकू रखकर जेवरात लूटकर ले जाने की सूचना दे दी। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब आसपास लगे कैमरे चेक किए तो कुछ नजर नहीं आया। फिर महिला और उसके पति से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों की बातों में झोल नजर आया। वहीं, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की कहानी संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें