फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार की तड़के महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है और अक्सर क्षेत्र में घूमती रहती थी।
विज्ञापन

घटना हुंडई शोरूम के पास की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी उम्र करीब 38 वर्ष है। पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें