फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो अलग अलग स्थान पर एक युवती और एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया जांच में पति और मां की डांट से नाराज होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

भेल के सेक्टर दो में रहने वाली विनीता राय (27) पत्नी वरूण राय ने बुधवार देर रात फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। रात के वक्त सो रहे पति की आंख जब अचानक खुली तब पत्नी को फंदे के सहारे झूलता पाकर वह सन्न रह गया। पति के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि देर रात खाने बनाने को लेकर पत्नी की पति से नोंकझोंक हो गई थी। पत्नी ने अपने ससुराल पक्ष को भी इस बाबत जानकारी दी थी। एसएसआई राकेश कुमार की माने तो प्रारंभिक पड़ताल में विवाद ही निकलकर आया है। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर, बुधवार देर रात सिडकुल के नवोदय नगर में रहने वाली ज्योति (18) पुत्री छोटे लाल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आनन फानन में युवती को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि युवती को किसी बात को लेकर मां ने डाट दिया था। संभवत इस बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। हालांकि अभी दोनों ही मामले में किसी ओर को कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें