लगातार तीसरी बार तेल कंपनियों ने इस महीने भी रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढोतरी की है। घरेलू गैस सिलिंडर पर 77 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब 622 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 699 रुपये में मिलेगा। नए रेट गुरुवार मध्यरात्रि से लागू हो गए है।
देहरादून इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिंलिंडर (14.2 किग्रा.) के दाम में 77 का इजाफा किया है। इसके अलावा कॉमर्शियल सिलिंडर में 119 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब कॉमर्शियल सिलिंडर 1117 रुपये की वजह 1236 रुपये में मिलेगा।