फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नौकरी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और सोने-चांदी के आभूषण और नकदी हड़प ली। नगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी जान-पहचान नरेश निवासी ग्राम मुटकाबाद, लक्सर का उसके घर आना-जाना था। उसका मोबाइल नंबर हासिल कर उससे संपर्क बढ़ाया और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का वादा कर 30 जनवरी 2026 को ऋषिकुल चौराहे के पास अपने कमरे पर बुलाया। आरोप है कि वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और बेहोशी की हालत में उसका यौन शोषण किया। महिला का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई और बाद में कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। आरोप लगाया कि उसके सोने के आभूषण, करीब 17 हजार व हस्ताक्षरित बैंक का एक कोरा चेक भी अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर उसे, उसके पति और बेटों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें