फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के खाते रुपये निकासी पर अब लगेगा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर डाकघर के खाताधारकों को अब चार्ज लगेगा। नई व्यवस्था जल्द ही प्रभावी होगी। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम इपीएस के जरिये यदि राशि की निकासी या जमा की जाती है, तो अब महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेेगी। चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को चार्ज लगेगा।
विज्ञापन

दरअसल, इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) के जरिए दो साल पहले कोविड के दौरान आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम इपीएस योजना शुरू की गई थी। इसमें किसी भी बैंक के खाताधारकों को घर बैठे 10 हजार रुपये तक बायोमीट्रिक सिस्टम से आधार नंबर के जरिये निशुल्क राशि निकालने की सुविधा दी गई थी, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए अब इस सिस्टम के जरिये पैसे की निकासी या जमा की जाएगी तो महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी।
इनेबल पेमेंट सिस्टम इपीएस के जरिए महीने में चौथे ट्रांजक्शन पर चार्ज 20 रुपये व जीएसटी का भुगतान करना होगा। सिटी पोस्टमास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने पर आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम इपीएस के जरिये राशि की निकासी या जमा की जाती है तो महीने में केवल तीन ट्रांजेक्शन तक फ्री सुविधा मिलेगी। चौथे ट्रांजेक्शन पर खाताधारकों को चार्ज लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें