फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: राजराजेश्वराश्रम

Mon, 07 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि जीवन में जितनी शिक्षा जरूरी है उतनी ही आवश्यकता संस्कारों की भी है। संस्कारहीन शिक्षा किसी काम की नहीं है। संस्कारवान शिक्षा से ही देश का भविष्य संवर सकता है।
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज रविवार शाम रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सातवें वार्षिकोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष महंत रामानंद पुरी के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।
संस्थान अध्यक्ष महंत रामानंद पुरी ने शिक्षा को समग्र विकास का माध्यम बताते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है। सिडकुल मैन्युफक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार गर्ग ने मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने सरस्वती आराधना से की। इससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हास्य कलाकार रजनीश त्रिवेदी ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको हंसने के लिए मजबूर किया। दिल्ली से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। पवनदीप राजन ने अपनी प्रस्तुतियों से परिसर को बांधे रखा। इस अवसर पर संयोजक अश्वनी शर्मा, मंसा देवी ट्रट के सचिव राजेंद्र गिरी, आशि शर्मा, रितिका बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें