बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर आए शिवालिकनगर निवासी कपिल गुर्जर का अब अगला लक्ष्य मिस्ट इंटरनेशनल खिताब जीतना है। उन्हाेंने हाल ही में रूबरू मिस्टर इंडिया मेगा मॉडल कांटेस्ट-2017 का खिताब जीता है। जिसके आधार पर उन्हें यूएसए के मियामी में अक्तूबर में होने वाले मिस्टर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कपिल गुर्जर ने बताया कि गुड़गांव में 24-25 फरवरी को रूबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में उन्हें मिस्टर इंडिया चुना गया। इसके आधार पर ही उन्हें यूूएसए के मियामी में होने वाली मिस्टर इंटरनेशनल में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया है। जहां देश के लिए स्वर्ण जीतना उनका उद्देश्य है। कपिल लाइफ ओके चैनल के सावधान इंडिया धारावाहिक में बॉडीगार्ड का रोल भी निभा चुके हैं।
उनका कहना है कि फिल्म या मॉडलिंग का मौका मिला तो जरूर जाएंगे। उन्होंने अपनी डाइट में दलिया, चिकन, प्रोटीन, कच्ची हरी सब्जियां बताई है। उन्होंने युवाओं को विभिन्न प्रकार के स्ट्रोयड से दूर रहने को सलाह दी है। वे स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल कर चुके दुनिया में बॉडी बिल्डर के रूप में धाक जमा रहे गोल्ड मेडलिस्ट अनूप सिंह ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। कपिल ने बताया कि उनके पिता विश्वंबर सिंह मूल रूप से मेरठ जिले के मवाना तहसील के गांव गडीना के हैं और यूपी पुलिस में एएसआई हैं। कपिल ने यहां एसएमजेएन पीजी कालेज से बीए और गाजियाबाद से पॉलीटेक्निक की है।