फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशरों की होगी जांच

Fri, 03 Mar 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व पार्क के दस किलोमीटर की परिधि में लगे स्टोन क्रशर तथा खनन संबंधी गतिविधियों की जांच कराई जाएगी। पार्क के उपनिदेशक की ओर से भेजे गए पत्र के बाद जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टोन क्रशर नियम विरुद्ध पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के उपनिदेशक किशनचंद ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट तथा केंदीय वन तथा पर्यावरण मंत्ररलय के आदेश की प्रतिलिपि भेजते हुए कहा कि पार्क से दस किमी की परिधि में खनन संबंधी गतिविधि तथा स्टोन क्रशर संचालन पर प्रतिबंध है। उन्होंने कोई भी नया प्रोजेक्ट स्वीकृत करते समय इन सभी नियमों का ध्यान रखने का आग्रह किया है। हालांकि पत्र में ऐसे किसी स्टोन क्रशर अथवा खनन पट्टे का व्यक्तिगत जिक्र नहीं किया गया है जिस पर कार्रवाई की बात कही गई हो। बावजूद इसके पत्र के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जिले में लगे सभी स्टोन क्रशरों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने पार्क के उपनिदेशक की ओर से पत्र लिखे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब नए सिरे से सभी स्टोन क्रशरों की जांच कराई जा रही है। कोई भी स्टोन क्रशर नियम विरुद्ध संचालित होने पर कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि श्यामपुर तथा बुग्गावाला क्षेत्र में लगे कई स्टोन क्रशरों पर लगातार यह सवाल उठता रहा है कि वे पार्क की सीमा से सटाकर लगाए गए हैं। पिछले साल पार्क प्रशासन ने बुग्गावाला में पार्क की सीमा से सटे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन होना पाते हुए मुकदमे भी दर्ज कराए थे। अब नए सिरे से होने वाली जांच में भी नए खुलासे होने की उम्मीद है। अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें