फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून दौड़ होगी खत्म

Sat, 17 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद के बिजली उपभोक्ताओं को अब ऊर्जा निगम से जुड़ी शिकायतों के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हरिद्वार में जल्द ही ‘उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच‘ शुरू हो जाएगा। शासन ने इसके लिए हरी झंडी दिखाते हुए अध्यक्ष और सदस्यों की तैनाती भी कर दी है। हफ्ते भर में कार्यालय का चयन हो जाएगा। आने वाले नए साल से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण हरिद्वार में हो सकेगा।

बिजली का मीटर तेज चलने और बिल ज्यादा आने से लेकर विभाग की सेवाओं से जुड़ी तमाम शिकायतें उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम से रहती है। डिवीजन कार्यालय से समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता अधिशासी अभियंता और फिर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। यहां भी संतुष्ट न होने पर उपभोक्ताओं को देहरादून जाकर उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में गुहार लगानी पड़ती है। हरिद्वार जनपद से औसतन 120 शिकायतें हर महीने देहरादून पहुंचती हैं। नए वर्ष में उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर ये है कि उन्हें अब शिकायतों के निस्तारण के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के ईई एनएस बिष्ट ने कहा कि हरिद्वार में ही उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच शुरू होने जा रहा है। शासन ने मंच के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी है। अगले हफ्ते देहरादून से अधिकारियों की एक टीम हरिद्वार पहुंचकर दफ्तर का चयन करेगी। जिसके बाद हरिद्वार में ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


 मायापुर शिफ्ट होगा ईई कार्यालय
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (नगरीय) कार्यालय हिल बाइपास हरिद्वार से मायापुर नगर निगम परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच का कार्यालय कहां खुलेगा, हालांकि इस पर देहरादून से आने वाली अधिकारियों की टीम ही फैसला लेगी। लेकिन यह माना जा रहा है कि कार्यालय हिल बाइपास स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में ही खुलेगा। अधिशासी अभियंता वीके पंवार ने बताया कि दफ्तर शिफ्ट करने का काम चल रहा है। जल्द ही मायापुर दफ्तर से कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें