फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में फिर से कैश खत्म, परेशानी बढ़ी

Sat, 17 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को  अधिकांश बैंक शाखाओं में कैश नहीं मिल सका। एसबीआई की शहरों की शाखाएं भी दोपहर तक खाली हो गई। शहर के एटीएम भी जवाब दे गए। इससे लोग परेशान होकर एक- दूसरे एटीएम में कैश के लिए भटकते रहे।

शनिवार को शहर के बैंक कैश लेस हो गए। कैश न होने से बैंकों के साथ लोग भी परेशान हो गए। एसबीआई की भेल की शाखाओं में केवल खाताधारकों को दो-दो हजार रुपये दिए जाते रहे। पीएनबी की मायापुर की शाखा, ऋषिकुल के पास बैंक ऑफ इंडिया, अल्मोड़ा बैंक की ललतारौ पुल एवं ज्वलापुर रेलवे रोड के पास की शाखा में कैश मिलता रहा। ऐसी करीब एक दर्जन शाखाओं के अलावा अन्य करीब 150 शाखा बिना कैश के खाली पड़ी रही। बिना कैश के खाताधारक निराश होकर लौटते रहे।  डीके जैन ने बताया कि चौहानान के एसबीआई के एटीएम में कैश मिल रहा है। इनके अलावा अन्य किसी भी ब्रांच में कैश नहीं मिल सका है। इससे ज्वालापुर के निवासी परेशान है। पीएनबी की अधिकांश शाखाओं में पूरे सप्ताह में कैश मौजूद न होने से उनके खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों की माने तो अब फिर से कैश उपलब्ध न होने की भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी न जुड़ने से परेशान रहे ग्राहक
धनौरी स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा की कनेक्टिविटी नहीं जुड़ सकी। इससे बैंक में कोई लेनदेन नहीं हो सका। इससे बैंक से जुड़े 35 गांवों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह तड़के से पहुंचे लोग दोपहर तक कनेक्टिविटी जुड़ने का इंतजार करते, लेकिन उन्हे निराश होकर जाना पड़ा। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि उनकी शाखा में लगातार 5 से 10 हजार रुपये खाताधारकों को दिए जाते रहे हैं, लेकिन कनेक्टिविटी न चलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन


विजया एटीएम में कैश
शहर में दो बैंक जिनमें विजया और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम रहे। जिनमें प्रतिदिन कैश डाला जाता रहा है और लोगों को ड़ी राहत मिली। शनिवार की शाम को शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए, लेकिन शाम को विजया बैंक के एटीएम में कैश डाले जाने से लोगों की लंबी लाइन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें