भूपतवाला वार्ड नंबर दो की गायत्री विहार कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण कार्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुरू करवाया। 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा।
मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन हो या अंडरग्राउंड बिजली लाइन या फ्लाईओवर तेजी से काम हुआ है। हरिद्वार को स्मार्ट सिटी बनने जा रही है। कौशिक ने कहा कि गायत्री विहार कॉलोनी में रोड की समस्या थी। रोड बनने से लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और स्थानीय पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की गलियों में सड़कों का निर्माण हुआ है। कांग्रेस सिर्फ ओछी राजनीति कर रही है। इस मौके पर गोकुल डबराल, विदित शर्मा, महामंत्री तरुण नैयर, हेमलता जोशी, चंद्रकांत पांडे, रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, रूपेश बंसल, राकेश भारद्वाज, गौरव ज्ञानचंद, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।