फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हरिद्वार से दून कूच करेंगे किसान

Fri, 17 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
‌िककिसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का तीन दिनी किसान महाकुंभ बृहस्पतिवार से लालकोठी पर शुरू हुआ। पहले दिन यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा से पहुंचे किसान नेताओं ने गन्ने का भुगतान न होना, फसलों का लागत मूल्य सहित किसान हित से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया। शाम तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए महाकुंभ में पहुंचे हजारों किसान शुक्रवार दोपहर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार में इन दिनों किसान महाकुंभ का दौर चल रहा है। अंबावत व भानु गुट के बाद बृहस्पतिवार से टिकैत गुट का किसान महाकुंभ शुरू हो गया है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे किसान नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक में रखते हुए प्रदेश सरकारों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे न करने पर केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। बैठक में उपस्थित भाकियू पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार पर भी काश्तकारों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन किसानों से झूठे वादे कर गन्ने के बकाया भुगतान आदि के लिए बार-बार चक्कर कटवा रहा है। लेकिन अब देहरादून पहुंचकर ही किसान प्रदेश सरकार से इसका जवाब मांगेंगे। बैठक में तय हुआ है कि हरिद्वार पहुंचे सभी राज्यों के किसान शुक्रवार दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
कोट
शासन-प्रशासन की नीतियों से परेशान किसानों ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करने का फैसला लिया है। गन्ने के बकाए भुगतान के लिए अब तक किसान भटक रहे हैं। हरिद्वार में सवा किलोमीटर के दायरे में फैले किसान जब राजधानी पहुंचेंगे तो यातायात आदि व्यवस्थाएं चरमराना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार की है।
विज्ञापन

संजय चौधरी, अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट)   
किसान मय हुआ गंगा तट
हरिद्वार में इन दिनों किसानों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते दो हफ्तों से हर तरफ धोती-कुर्ते व हाथ में लाठी लिए किसान नजर आ रहे हैं। पहले दो गुटों (अंबावत और भानु गुट) का किसान महाकुंभ संपन्न हुआ। अब टिकैत गुट का किसान महाकुंभ शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद रोड़ीबेलवाला से लेकर लालकोठी तक हर तरफ किसान ही किसान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें