फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के थप्पड़ से फटा पत्नी के कान का पर्दा

Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र के एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे पत्नी के कान का पर्दा फट गया। पीड़िता की शिकायत पर कनखल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के निरंजनी अखाड़ा, जस्साराम रोड शिवमूर्ति निवासी सोमप्रकाश उर्फ लालू की बेटी विष्णु प्रिया का विवाह ढाई साल पहले राजा गार्डन, जगजीतपुर के रहने वाले चरणजीत उर्फ गौरव अरोड़ा पुत्र हरदीप सिंह से हुआ था। ज्वालापुर क्षेत्र में उसकी कपड़े की दुकान है।

आरोप है कि बीती 19 अक्तूबर को चरणजीत ने अपनी पत्नी विष्णु प्रिया अरोड़ा के साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि पैसों की डिमांड पूरी न होने पर पति ने पीटा था और पति के थप्पड़ से पत्नी की कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन


आरोप है कि चार दिन पहले आरोपी पति ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर ससुर और सालों की भी पिटाई कर दी थी। ससुर ने हरिद्वार कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें