फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पत्नी से छेड़खानी की, विरोध करने पर पति से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पत्नी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर पति से मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रावली महदूद निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि 29 जनवरी की सुबह दूध वाले को रुपये देने जा रही थी। रास्ते में हिमांशु निवासी रोशनपुरी ने उससे छेड़खानी कर दी। आरोप लगाया कि मना करने पर उससे अभद्रता करते हुए उसे पकड़ने लगा। शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। शाम को पति के पहुंचने पर जानकारी दी।
आरोप है कि पति ने उससे इस बारे में पूछते हुए विरोध किया तो हिमांशु, सौरभ ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से सिर में वार किए, जिससे वह घायल हो गया। हिमांशु ने अपने चाचा अक्षय, मेडिकल संचालक मनोज को बुलाकर मारपीट की। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें