फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार में सद्भावना यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। विश्व में शांति एवं सद्भावना की स्थापना के उद्देश्य से गंगोत्री से रामेश्वरम तक निकली पैदल कांवड़ यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया गया। मिथिला के तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन के नेतृत्व में सभी ने यात्रा में शामिल लोगों को परंपरा के अनुसार पाग एवं पटका भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिथिला के दरभंगा रेडियो स्टेशन के संचालक और भारत सरकार के चुनाव आयोग के आइकॉन मणिकांत झा अपने साथियों के साथ गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम तक पद यात्रा पर निकले हैं। बुधवार को हरिद्वार पहुंचने पर उनका मिथिला की परंपरा और विधि विधान के अनुसार स्वागत किया गया। सात सदस्यीय कांवड़ यात्रियों का दल 11 दिन में करीब 300 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करते हुए हरिद्वार पहुंचा है। यात्रा दल में बिहार से डॉक्टर बासुकीनाथ झा, चिरंजीव मिश्र, श्याम राय, आशुतोष कुमार एवं रंजीत कुमार झा सहित सुदेश ठाकुर शामिल हैं। स्वागत करने वालों में रोहित, मनीष कुमार झा, अभिनव कुमार झा, गार्गी, मनीष, चंदन कुमार झा, आमोद झा, अनुभव चोपड़ा, संदीप झा, सौरभ झा आदि शामिल रहे। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें