फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट ठप, नहीं भरे जा रहे ऑनलाइन परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से वेबसाइट ठप होने से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। फार्म भरने के लिए अब मात्र दो दिन का समय है। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से बीए की परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि दो सितंबर निर्धारित की गई है। लेकिन 29 अगस्त से विवि की वेबसाइट नहीं खुल पा रही है। इसके कारण विद्यार्थी अपने फार्म नहीं भर पा रहे हैं। महज परीक्षा फार्म भरने के दो दिन शेष रहने से छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। छात्र-छात्राएं मंगलवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वेबसाइट नहीं खुलने की समस्या से प्राचार्य को अवगत कराया।
छात्रों की समस्या को देखते हुए प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर वेबसाइट को ठीक कराने की मांग की है। उधर, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से पांच सितंबर को 10 से 11 व 1 से 2 बजे की पाली में होने वाली बीए षष्ट्म सेमेस्टर की जैनरिक वैकल्पिक प्रश्नपत्र की परीक्षा अब उसी दिन 4 से 5 बजे तक वाली पाली में होगी। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पांच सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा होने के कारण समय में परिवर्तन किया गया है। इसलिए छात्र-छात्राएं परिवर्तित समय के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें