फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पाइप लाइन फटने से जलापूर्ति रही बाधित, लोगों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल में जेसीबी से खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन
विज्ञापन

- मरम्मत के लिए तीन पंपिंग स्टेशनों से बंद करनी पड़ी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। मंगलवार की रात टूटी लाइन से रातभर पानी बहता रहा। सुबह मरम्मत कार्य शुरू होने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बंगाली अस्पताल मोड़ के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान मंगलवार रात पाइप लाइन फट गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह तक पानी सड़क पर बहता रहा। वहीं, मरम्मत कार्य के चलते तीन पंपिंग स्टेशनों से पेयजल आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे करीब 10 हजार की आबादी को दिनभर पानी की समस्या से जूझना पड़ा। पाइप लाइन टूटने से एक ओर जहां रातभर पानी की बर्बादी होती रही, वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह लोगों को घरों में रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के होटल, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी पानी की कमी के कारण कामकाज प्रभावित रहा।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। काम पूरा होने के बाद शाम करीब चार बजे पानी की सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित ने बताया कि काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें