फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों के लिए समाज को बांट रहे सीएम

Tue, 20 Dec 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
बीजेपी ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर समाज को बांटने और  उत्तराखंड के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए ललतारौ पुल पर शंख, घंटे, घड़ियाल, ढोलक, मंजीरा आदि बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सप्तऋषि मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी के नेतृत्व में एकत्र हुए और सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने समूचे कार्यकाल में अल्पसंख्यक वर्ग के हित में उनकी शिक्षा व रोजगार के लिए कोई ठोस कदम तो उठाया। अब वह मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए नमाज के लिए छुट्टी देने की घोषणा कर अल्पसंख्यकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य कर रहे हैं। यदि वह अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी हैं तो उन्हें काम से छुट्टी के स्थान पर शिक्षा और रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराएं।
संजय चोपड़ा ने कहा कि अपनी पराजय से हरीश रावत और समूची कांग्रेस बौखलाहट की स्थिति में पहुंच गयी है। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और पार्षद विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जहां प्रदेश का बहुसंख्यक वर्ग आहत है तो वहीं अल्पसंख्यक वर्ग भी इस घोषणा को अपने साथ छलावा मान रहा है। मंडल महामंत्री विनीत जौली और युवा मोर्चा अध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली से समाज के सभी वर्ग हताश और निराश है। महामंत्री दीपकनाथ गोस्वामी और दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं।  इस दौरान महिला मोर्चे की अध्यक्ष गोमती मिश्रा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विशालमूर्ति भट्ट, अभिषेक गौड़, अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष नरेंद्र श्रमिक, ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष देवेंद्र गिरि, मंडल उपाध्यक्ष गुलशन भसीन, संदीप गोस्वामी, विदित शर्मा, सचिन डबराल, रवि सागर, पुष्पेंद्र शर्मा, उमेश भारद्वाज, गौरव सचदेवा, विशालमूर्ति भट्ट, विनय निगम, अनुपम त्यागी, राकेश यादव, गगन यादव, ललित सचदेवा, गोमती मिश्रा, गुड्डी भदौरिया, अनिता कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें