नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के तहत सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अनेक रोमांचक मुकाबले हुए। तीसरे दिन का पहला मुकाबला बालक अंडर-15 वर्ग में यूपी के रचित कुमार तथा हरियाणा के व्योम सचान के मध्य खेला गया। जिसमें रचित ने सचान को 11-5, 11-4, 11-3 से परास्त किया।
बालक अंडर-17 श्रेणी के दूसरा मुकाबले में चंडीगढ़ के अखिलेश कुमार ने उत्तराखंड के आदित्य भंडारी को 11-6, 11-4, 11-7 से परास्त किया। बालक अंडर-19 श्रेणी में उत्तराखंड के विशाल राणा ने यूपी के शुभम सहगल को 11-6, 11-8, 11-4 से पराजित किया। मैचों का संचालन नेशनल कोच हरिओम त्रिपाठी, मोहम्मद साबिर, पोरस गुप्ता, धीरज पटेल ने किया। इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री, एआरटीओ मनीष तिवारी, प्रो. वीके सिंह, प्रो. आरकेएस डागर, संजय वर्मा, दुर्गेश प्रताप सिंह, यशपाल सिंह राणा, योगेन्द्र पाल सिंह राठौर, निर्माण निगम के अवर अभियंता सत्यपाल सिंह पुंडीर, राम अवतार सिंह डॉ. अजय मलिक, डॉ. कपिल मिश्रा, सुनील कुमार, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. संचित आदि मौजूद रहे।