चिडियापुर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम लाहडपुर के ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से परेशान होकर रेस्क्?
- फोटो : HARIDWAR
चिड़ियापुर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम लाहड़पुर के ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से परेशान होकर रेस्क्यू सेंटर का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों पर बंदरों को न पकड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
लाहड़पुर के ग्रामीण वन विभाग से लगातार बंदरों को पकड़ने की गुहार लगा चुके है। ग्रामीणों की परेशानी को जानते हुए अधिकारी चुप्पी साधे हैं। बंदरों के झुंड न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बल्कि अब घरों के अंदर भी आने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों के अंदर से खाने पीने की वस्तुएं उठाकर ले जाते हैं।
बंदरों के आतंक से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग बंदरों की नसबंदी करने के बाद गांव की तरफ छोड़ देता है।
वन विभाग के वन दरोगा रविंद्र सिंह गुसाईं और सुंदरलाल बिज्लवाण ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गैंडीखाता के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजपाल सिंह बगियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी आदि शामिल रहे।