फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गाजीवाली का कट खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने एनएचएआई अधिकारी को घेरा, पूर्व मंत्री के दखल पर खुला कट

Sat, 03 Oct 2026 11:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गाजीवाली गांव के लिए बनाए गए कट को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने एनएचएआई के लर्निंग ऑफिसर का घेराव कर दिया। 
विज्ञापन
गाजीवाली का कट खुलवाने के लिए ग्रामीणों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर गाजीवाली गांव के लिए बनाए गए कट को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने एनएचएआई के लर्निंग ऑफिसर का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारी को करीब दो घंटे तक मौके पर ही रोके रखा और बंद किए गए कट को दोबारा खोलने की मांग की। 

विज्ञापन


हाईवे निर्माण के दौरान गाजीवाली गांव में आवागमन के लिए कट खोला गया था। आरोप है कि बाद में एनएचएआई के कर्मचारियों ने किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर पुराने कट को बंद कर दूसरी जगह कट बना दिया। ग्रामीणों ने कहना है कि कि इससे गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को मिली। उन्होंने तत्काल एनएचएआई के परियोजना निदेशक से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने गाजीवाली गांव के लिए जिस स्थान पर पहले कट बनाया गया था उसी स्थान पर कट खोलने को कहा। निर्देश मिलने के बाद एनएचएआई की ओर से गाजीवाली गांव का बंद किया गया कट दोबारा खोल दिया गया। कट खुलने के बाद ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारी को मौके से जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें