श्यामापुर क्षेत्र के गाजीवाली में पुरानी हरिद्वार रोड निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रा?
- फोटो : HARIDWAR
श्यामपुर क्षेत्र में पुरानी हरिद्वारी मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीण गाजीवाली स्थित विधायक के आश्रम के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मार्ग निर्माण का लिखित आदेश नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा। श्यामपुर क्षेत्र में कई वर्षों से हरिद्वार मार्ग के निर्माण की मांग चल रही है। मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर व बाहर पीली के ग्रामीण गाजीवाली में धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के मार्ग के निर्माण के नाम पर केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में हरिद्वारी रोड संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, संरक्षक तेज सिंह रावत, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि, आचार्य बंशीधर दास, पवन पंच, अमित पाल, जय प्रकाश, भोपाल, शौकीन कलूड़ा, ममता रावत, नीतू देवी, चंद्रकला रावत, मुलायम पाल, सुरेश काला, राजेंद्र प्रसाद काला आदि शामिल रहे।
-------------
धरने पर बैठे ग्रामीणों को आप ने दिया समर्थन
हरिद्वार। श्यामापुर क्षेत्र के गाजीवाली में पुरानी हरिद्वार रोड निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया। आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने हेमा भंडारी ने कहा की आज अपनी ही जायज मांगो को लेकर जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण कई वर्षों से सड़क की मांग करे रहे हैं लेकिन स्थानीय विधायक और सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही। पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा की डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग पीड़ित है। इस मौके पर यशपाल सिंह चौहान, अर्जुन सिंह और संजू नारंग शामिल रहे।