फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा युवती की बरामदगी को हुई पंचायत में भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा युवती की चार दिन बाद भी बरामदगी ना होने का मामला तूल पकड़ गया है। शाहपुर में ग्रामीणों की पंचायत में सीओ और थाना प्रभारी को बुलाकर नाराजगी जताई। लक्सर विधायक संजय गुप्ता और ग्रामीणों ने पुलिस को युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी को दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र का एक युवक पथरी गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों में रोष बना है। इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को शाहपुर गांव में इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। भाजपा विधायक संजय गुप्ता भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस बीच थाना प्रभारी सुखपाल सिंह मान पुलिस बल के साथ वहां आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष का घेराव करते हुए सीओ सीओ लक्सर को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में सीओ लक्सर राजन सिंह ने आकर ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। लक्सर विधायक संजय गुप्ता, बजरंग दल के सह संयोजक जिवेंद्र तोमर, सरदार संजय सिंह, भगवान सिंह, रोहताश सिंह, अशोक सिंह, महिपाल सिंह, प्रमोद, राजेंद्र आदि लोग पंचायत में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें