बिजली कटौती के विरोध में ऊर्जा निगम के खिलाफ धनपुरा के वीर अब्दुल हमीद चौक पर प्रदर्शन करते ग्राम
- फोटो : HARIDWAR
अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ धनपुरा में वीर अब्दुल हमीद चौक पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेेबाजी करते हुए कटौती को रोकने की मांग उठाई। अधिकारियों पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। घंटों-घंटों बिजली ठप रहने से गर्मी में लोग बेेहाल हो रहे हैं। लेकिन अधिकारी जनता की परेशानी को कम करने के बजाय और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ग्राम पुरुषोत्तमनगर, कमला नगर, बहादरपुर जट, कटारपुर, चांदपुर, किशनपुर, धनपुरा, फेरुपुर, घिस्सुपुरा, अम्बुवाला, सुगरासा, झाबरी, बादशाहपुर, रानीमाजरा, टिकोला, धारीवाला आदि गांवों में बिजली कटौती के कारण जीना मुहाल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान सलीम अहमद, खुर्शीद, नसीम पहलवान, नसीर, अफजल, निसार अली, समीम अहमद, सदाकत अली, मो. सईद आदि शामिल रहे।