फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीन घंटे बिजली गुल, दिनभर ट्रिपिंग से परेशान रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर 12 बजे बिजली गुल हुई आपूर्ति शाम तीन बजे बाद चालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। मंगलवार को क्षेत्र में लगातार तीन घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा दिनभर बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। दोपहर 12 बजे बिजली गुल हुई, जो शाम तीन बजे के बाद सुचारु हो सकी। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। भट्टीपुर स्थित बिजलीघर क्षेत्र में लगातार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों के अनुसार 24 घंटे में करीब 15 से 16 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, शेरपुर, बादशाहपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला और रानीमाजरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई-कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। मोहन सिंह, राजकुमार, देशराज सैनी और विनोद कुमार ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिन में लगातार कई घंटे कटौती के साथ ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। ऊर्जा निगम की एसडीओ गिन्नी रानी ने बताया कि भट्टीपुर बिजलीघर क्षेत्र में विद्युत लाइनों पर कार्य चलने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें