हरिद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मल्होत्रा पॉलीक्लिनिक अनाज मंडी ज्वालापुर के सहयोग से ब्लॉक बहादराबाद की ग्राम पंचायत अहमदपुर ग्रंट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में फिजिशियन आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की मरीजों की जांच की। शिविर में जनरल फिजिशियन आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. अनुरिता (गुप्ता) मल्होत्रा ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श दिया। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, पेट में जलन, ब्लड प्रेशर और आंखों से संबंधित बीमारी से ग्रसित मिले।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत मल्होत्रा की ओर से दंत रोगियों को जांचकर परामर्श दिया गया है। उन्होंने कहा कि दांतों की बीमारियों को लोग ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं, जबकि अगर दांत स्वस्थ्य हैं तो शरीर भी स्वस्थ रह सकता है। शिविर में 42 मरीजों की ओर से जांच कराई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान वरिंद्र कौर, गुरमीत सिंह, विकास सैनी, सूरज, मीना, राखी, राधा, नीरज, अरविंद सैनी, पूनम आदि मौजूद रहे।