फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। गाजीवाली ग्राम पंचायत में पिछले तीन दिनों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पेयजल की सप्लाई की मांग के लिए प्रदर्शन किया। तब जाकर विभाग के अफसरों ने कहा कि वह सीधे पानी की सप्लाई करेंगे। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गाजीवाली गांव में पिछले तीन दिनों से पानी की टंकी का सप्लाई बॉल खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित थी। पानी न आने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी घरेलू महिलाओं को उठानी पड़ी। पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान की टंकी के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन होने वाली इस समस्या से लोग काफी परेशान हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि कागजों पर जल जीवन मिशन की सफलता के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि एक छोटे से पुर्जे सप्लाई वॉल की खराबी को दूर करने में प्रशासन को तीन दिन लग गए। बार-बार सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों में नाराजगी जताई मजबूरी में हमें सड़क पर उतरना पड़ा। घर के काम हों या मवेशियों की प्यास पानी के बिना सब कुछ ठप रहता है। ग्रामीणों ने पेयजल की आपूर्ति शुरू करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में प्रमोद पाल, दीपक कुमार, सोहन पाल, अतर पाल सिंह, सचिन पाल, यशपाल, मालती देवी, विनीता और महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सप्लाई वॉल खराब होने के कारण दिक्कत आ रही थी। अब सीधे सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहेगी और ग्रामीणों को पानी की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन

दीपक भट्ट, जेई, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें