फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पार्क में झूले से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल कश्यप घाट के सामने पार्क में एक व्यक्ति का शव झूले के सहारे फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गीता निवासी ऋषिकुल कश्यप घाट ने बृहस्पतिवार की सुबह कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि घाट के सामने पार्क में एक व्यक्ति का शव झूले के सहारे फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को नीचे उतरवाया गया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। हालांकि 10 फरवरी का दिल्ली से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बस का टिकट बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है। मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें