धनौरी। घाड़ क्षेत्र में बिजली की चोरी की शिकायत पर देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को माजरी व मानुबांस गांव में छापा मारा। अलग-अलग टीमों ने कुल 24 लोग बिजली चोरी करते मिले। टीम ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते एक वर्ष से घाड़ क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की सूचनाएं ऊर्जा निगम को मिल रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंची टीम अलग-अलग गुटों में बंटकर सूचना वाले क्षेत्रों में पहुंची।
एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायत पर देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने गांवों में पहुंचकर बिजली चोरी करते लोगों के केबल आदि जब्त की। उनको सूचीबद्ध करते हुए मुकामी थाने में तहरीर दी जा रही है।