फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट के पास अंडा खाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा घाटों पर हुक्का और शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद अब अंडा खाने का वीडियो वायरल हो गया। सीसीआर टावर के पास ढाबे में खाना बनाने वाली महिला ने आमलेट बनाकर परोसा। वीडियो में एक युवक आमलेट खाते हुए नजर आ रहा है। मामला की जानकारी मिलने पर श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने ढाबा बंद करवा दिया।
विज्ञापन

हरिद्वार शहरी क्षेत्र में मांस, मदिरा और अंडा खाना और बेचना प्रतिबंध है। बावजूद यहां पर शराब धड़ल्ले से बिकती है। गंगा घाटों पर शराब व हुक्का पीने के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। अब हरकी पैड़ी से चंद कदम की दूरी पर सीसीआर टॉवर के पास अवैध रूप से खुले ढाबा में अंडे से आमलेट बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। ढाबा महिला संचालित कर रही है। आमलेट बनाकर युवक को परोस रही है। युवक आमलेट खाते दिख रहा है और कुछ लोग अंडा खाने का विरोध करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और सिद्धार्थ चक्रपाणि समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। अवैध ढाबा को बंद कराया। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि अब गंगा सभा पूरे क्षेत्र की व्यवस्था अपने हाथ में लेगी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आमलेट खाने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
गंगा सेवा ट्रस्ट बनाकर आरती के नाम पर की जा रही थी फर्जी उगाही
गंगा सेवा ट्रस्ट बनाकर गंगा आरती के नाम उगाही का खुलासा हुआ है। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने ने ट्रस्ट को फर्जी बताते हुए उसके कार्यालय को बंद करवा दिया। हाथी पुल के पास गंगा सेवा ट्रस्ट नाम से कार्यालय खोला गया था। जिसमें आरती के नाम पर लोगों से अवैध उगाही की जा रही थी। कार्यालय पर बैनर भी लगाए गए थे। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने कार्यालय बंद करवाकर बैनरों को उखाड़ दिया। कार्यालय में बैठे युवकों ने पूछताछ में बताया कि रोडीबेलवाला क्षेत्र और गंगा पार का पूरा हिस्सा उनके पास है। गंगा सभा ने युवकों को वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें