फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार से स्टंट का वीडियो वायरल, दो पकड़े, वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीएचईएल स्टेडियम के पास कार से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। दो युवकों को भी पकड़कर फटकार लगाई।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक बीएचईएल स्टेडियम के समीप कार से खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और वाहन की पहचान कर चालक का पता लगाया। जांच में सामने आया कि स्टंट में एक्सयूवी कार इस्तेमाल की गई थी। साजिद निवासी एक्कड़ खुर्द, थाना पथरी इसे चला रहा था।



कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे चालक और अन्य लोगों की जान को भी खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें