फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सरेराह युवकों के बीच मारपीट हो गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात मामूली बात पर युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही कनखल पुलिस हरकत में आ गई। रविवार को पुलिस ने वीडियो के आधार पर छह आरोपियों को चिह्नित किया और सभी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक असना, कमल कुमार, अक्षय निवासीगण रविदास मंदिर के पास जगजीतपुर, जावेद निवासी जगजीतपुर अड्डा थाना कनखल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
-
झगड़ा करने पर तीन गिरफ्तार, किया चालान
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी चेतन कुमार, शैलेन्द्र उर्फ भोला निवासीगण बैरागी कैम्प थाना कनखल, प्रदीप उर्फ छांगा निवासी बारहकोठी कनखल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें