फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर टीकाकरण किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले जनपद के लगभग साढ़े चार सौ कर्मचारी वेतन विसंगति समेत नौ सूूत्री मांगों को लेकर एक जून से हड़ताल कर होम आईसोलेशन में चले गए थे। इससे कोरोना संबंधी कार्य पर सबसे अधिक असर पड़ा था। सरकार के आश्वासन पर आठ जून से काम पर लौट आए थे। शनिवार को टीकाकरण केंद्रों, अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर अपना काम किया और मांगें पूरी नहीं होने पर विरोध दर्ज कराया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक खन्ना ने बताया कि एक माह में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसलिए सभी कर्मचारी तब तक काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहेंगे, ताकि सरकार को अपना दिया गया आश्वासन याद रहे और उसे पूरा कर व उनकी मांगों के लिए शासनादेश जारी कर सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने आश्वासन पूरा नहीं किया तो कर्मचारी फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें