फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से देश विदेश में बनेगी उत्तराखंड पुलिस की छवि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में कुंभ मेला ड्यूटी का छठा प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। प्रशिक्षण सत्र में 142 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। छठे कोर्स का शुभारंभ करते हुए संत स्वामी श्री गिरिजानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आना बेहद आवश्यक है। देश विदेश से श्रद्धालु यहां कुंभ मेले में भाग लेने पहुंचेंगे। ऐसे में वे देश प्रदेश की बेहतर छवि लेकर साथ लौटेंगे, इसलिए हर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार से पेश आए। इस दौरान उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, सीओ कुंभ प्रकाश देवली, एसआई नवल गुप्ता, एसआई नवीन डंगवाल, एसआई प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब तक पांच प्रशिक्षण सत्रों में 819 पुलिस अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। समस्त जनपदों, वाहिनियों एवं इकाइयों से 140 उपनिरीक्षक, 139 हेड कांस्टेबल, 506 कांस्टेबल, 34 महिला कांस्टेबलों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें