फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में चुनी नहीं, खरीदी हुई सरकार

Sun, 03 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/रोशनाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में इस समय चुनी हुई नहीं, खरीदी हुई सरकार चल रही है। उत्तराखंड के लोगों की कमाई का हिस्सा विकास में न लगाकर सरकार बचाने में लगाया गया है। हरक सिंह रावत रविवार को सलेमपुर में रानीपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें विनाश पुरुष बताया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से सरकार का काला कारनामा उजागर हो गया है। हरीश रावत को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि मोदी के विकास कार्य भारत ही नहीं पूरे विश्व में बोल रहे हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के प्रस्ताव नामंजूर करते हुए भेदभाव किया गया है। जनता कांग्रेस को अगले चुनाव में इसका जवाब देगी। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री डा. जयपाल सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ, पूर्व जिला महामंत्री करेश चंद्र जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक बृजेश शर्मा, इंद्रराज दुग्गल, रानीपुर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, बहादराबाद अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा, विपुल डंडरियाल, विवेक चौहान, संगीत चौहान, विजय चौहान, चरण सिंह, प्रमोद सैनी, आनंद सिंह नेगी, विनय श्रोत्रिय, ऋषिपाल सिंह, सतीश कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
बाबा रामदेव से मिले हरक
रानीपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मिलने पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उनके बीच उत्तराखंड की राजनीति और विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। इससे पहले पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत का मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संयोजक राव शमशाद के नेतृत्व में स्वागत किया। डामकोठी पर स्वागत करने वालों में राकेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, विशाल कक्कड़, विवेक त्यागी, दीपक तालियान, मनीष चौधरी, राजेन्द्र पाल, ओमप्रकाश भाटिया, गुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--------
भाजपा में हुए शामिल
किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राव जमीर रविवार को साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वह जिला पंचायत चुनाव में ही कांग्रेस छोड़ चुके थे।
अल्पसंख्यक मोर्चे में मायूसी
कार्यकर्ता सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चे के किसी भी नेता को मंच पर जगह नहीं दी गई। इसकी टीस मोर्चा नेताओं के मन में बनी रही।

कार्यक्रम में दिखाई स्टिंग की सीडी
रानीपुर विधानसभा में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कथित स्टिंग की सीडी दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें