राजनाथ ने नौ 'मंत्र' साधे
1. आपको समझना होगा कि भाजपा का बल संगठन है। भाजपा का बल सरकार नहीं है। यह बल तभी बना रहता है जब बात होती रहती है।
हर कार्यकर्ता को यह एहसास होना चाहिए।
2. जनप्रतिनिधि के लिए सबसे बड़ी चीज जनता का भरोसा होता है। यह हर हाल में बना रहना चाहिए।
3. आज के डिजिटल युग में संवाद के नए तरीके हैं। उनसे लोगों से जुड़े रहें। आपके पास मोबाइल है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल हवा का रुख समझने में करें। किसी पर व्यक्तिगत हमला न करें।
4. प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी हो रही है, लेकिन हम उनकी भाषा में जवाब नहीं देंगे।
5. राहुल गांधी उस पर ताली बजाते रहे। क्या इनके हाथ में सत्ता जानी चाहिए। किसी विदेशी आदमी के द्वारा प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करवाना बहुत गलत है। युवाओं को साथ जोड़ना हमारी ताकत है।
6. विपक्ष की झूठी बातों को तथ्यों के आधार पर खंडन करें। तथ्यों में पैनी धार होती है।
7. मोदी मिशन के बारे में सबको बताइए। साढ़े 12 साल जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की कहानी है।
8. राजनीति में नैतिकता और अनुशासन बनाए रखें। नीचे का कार्यकर्ता ऊपर देखता हूं। हम दूसरे दलों से इसी कारण अलग हैं।
9. संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकता में होती है। इसे यह मिला, उसे नहीं मिला। इस पर मन मुटाव नहीं होना चाहिए।
वैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा होती है
सीएम धामी ने कहा कि चुनाव बेहद करीब है। यहां से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने से लेकर अब तक उत्तराखंड को लाभ मिलता रहा है। पहले देश में घोटालों की चर्चा होती थी, अब वैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा होती है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां हमने कार्य नहीं किया हो। महिलाओं को लखपति दीदी बनाना, उनके विपणन को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य हुए हैं। युवाओं को 35 हजार के करीब नौकरी दी गई हैं। कहीं नकल का कोई मामला नहीं आया है। खेल क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत कुछ किया गया है। ऑनलाइन कोचिंग देकर छात्रों के लिए कार्य किया। सैनिकों की शहादत के बाद मिलने वाली राशि को बढ़ाया। उन्होंने देश के पहले गांवों की चर्चा की। कहा कि ऐसे करीब 200 गांवों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पहला गांव कहकर सम्मान दिया। उनका विकास किया गया है। डबल इंजन की सरकार का असर है कि अब दिल्ली हमसे दूर नहीं है। अब 2.5 घंटे में हम दिल्ली पहुंच रहे हैं। लिपुलेख तक सड़क बनने के बाद अब कैलाश के दर्शन आसानी से हो रहे हैं। किशाऊ बांध का पानी सबको मिलेगा। यमुना की सफाई की योजना बहुत समय से चल रही थी। स्टार्ट अप उत्तराखंड में निवेश कर रहे हैं। खेती और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया गया है। विपक्ष झूठ बोलकर भ्रम पैदा कर रहा है, हम जमीन पर कार्य कर रहे हैं। कुंभ के लिए तैयारी हो गई है। कांवड़ और अन्य यात्राओं में संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। कोई भी आपदा आई, हमारी सरकार ने कार्य किया। उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूसीसी लागू करने जैसा कार्य भी किया। एक भी कदम पीछे नहीं खींचा और अवैध अतिक्रमण वाली जमीन मुक्त कराई। हर क्षेत्र में कार्य हुए हैं। इन कार्यों को अपने तर्कों और साक्ष्यों के साथ घर घर ले जाएंगे। अजीत डोभाल हमारे राज्य के सपूत हैं। उनकी आलोचना करने वाले कौन हैं। कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया है, उसी का असर है कि भाजपा ने जीत हासिल किया है। अब यहां से एक संकल्प लेकर जाएंगे कि कमल खिलाना है।