फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये और जेवर ले उड़े चोर

Tue, 26 Apr 2016 12:37 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोर एक पुरोहित की गद्दी से 17 बहियां, एक लाख की नगदी, सोने व चांदी के जेवरात ले उड़े। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उसकी हार्ड डिस्क भी चोरी कर ली गई। हालांकि पास में ही लगे एक दूसरे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

 घटना बड़ा बाजार में पुरोहित रंजन पालीवाल की गद्दी की है। ज्वालापुर में रहने वाले पुरोहित को तड़के में करीब चार बजे सूचना मिली की उनकी गद्दी के ताले टूटे हुए हैं। वे अपनी पत्नी सोनम पालीवाल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पाया कि, गद्दी के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर की अलमारियों को भी क्षतिग्रस्त किया हुआ है। अंदर रखी 17 बहियां, सोने व चांदी के जेवरात, एक लाख की रकम गायब थी। यही नहीं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था और अंदर रखी हार्ड डिस्क भी निकाल ली गई थी। सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जब आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे खंगाले तब एक सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोगों के चेहरे कैद हुए है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें