फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत ने राज्य को 20 साल पीछे धकेला

Tue, 26 Apr 2016 12:35 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
हरीश रावत की यात्रा का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए दलबदल विरोधी यात्रा के विरोध में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। आरोप लगाया कि विधायकों की खरीद फरोख्त करने में लिप्त दिखाई दे रहे हरीश रावत अब जनता को बरगलाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा और संदीप गोयल के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता दोपहर चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए। हरीश रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने उनका पुतला भी फूंका। प्रदीप कालरा और जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार बनी थी तब से राज्य का विकास ठप हो गया। अपने ही विधायकों का भी विश्वास नहीं जीत सके हरीश रावत ने पूरा तंत्र माफियाओं के हाथ में सौंप दिया था।  राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना केंद्र सरकार की मजबूरी बन गई थी।
 मंडल महामंत्री अनिरुद्ध भाटी और देवेंद्र मनवाल ने आरोप लगाया कि राज्य को करीब 20 साल पीछे धकेलने वाले हरीश रावत अब जनता को बरगलाने के लिए यात्राएं निकाल रहे है लेकिन जनता सब कुछ समझती है।
विज्ञापन

 इस अवसर पर संजना शर्मा, आशीष शर्मा, संगीता गिरि, हैदर नकवी, मनव्वर कुरैशी, सुनील सेठी, अनिल अरोड़ा, सरोज जाखड़, आकाश शर्मा, मनोज वर्मा, राजेश शर्मा, वंदना गुप्ता, सुरेश शर्मा, हिमांशु राजपूत, प्रेम शंकर पिंकी, दीपक गोस्वामी, गौरव सचदेवा, हरीश गौड़, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें