फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सीबीआई से मिलेंगी उर्मिला लेकिन मीडिया के साथ, दिल्ली में हैं अंकिता के माता-पिता के साथ

Sat, 17 Oct 2026 10:33 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चर्चा में आईं उर्मिला सनावर ने सीबीआई से मुलाकात को लेकर अपना पक्ष रखा है। उनका दावा है कि शनिवार को सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उनके आवास पहुंची थी, लेकिन वह अंकिता के माता-पिता के साथ दिल्ली में हैं। उन्होंने रविवार को मीडिया की मौजूदगी में मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर संघर्ष कर रहीं उर्मिला सनावर ने दावा किया है कि उनके सहारनपुर आवास पर सीबीआई शनिवार को दिन में 12:30 बजे पहुंची थी। उनके पास कॉल आया तो उन्होंने बगैर सूचना आने पर सवाल उठाया और दिल्ली में होने का हवाला देते हुए रविवार को मिलने का समय दिया है।

अमर उजाला से बातचीत में उर्मिला सनावर ने बताया कि वह अंकिता के माता पिता के साथ दिल्ली में हैं। उनके पास कॉल करने वाले ने बताया कि वह सीबीआई से हैं और उनके घर पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने खुद के दिल्ली में होने की जानकारी देने के साथ ही रविवार को मिलने के लिए समय दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UK Top News: रेखा आर्या के बयान से सिलासी हलचल, सैलजा का गौतम पर हमला, बदरीनाथ में बर्फबारी, महानवमी पर छुट्टी

उर्मिला ने कहा कि जांच प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए। इसके लिए वह अकेले नहीं बल्कि मीडिया के साथ सीबीआई से मिलेंगी। मौजूदा समय में वह एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। किसी दबाव में आकर वह कोई कार्य नहीं करेंगी।जो भी बातें होंगी वह कैमरे के सामने होगी। जांच प्रक्रिया किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान में पहले भी कह चुकी हैं कि जितने भी सबूत और साक्ष्य हैं वह सीबीआई के सामने खुलकर रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें