पार्टी नेता आशुतोष नेगी ने कहा कि उर्मिला के पास अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। वह अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। कहा कि उर्मिला को किसी भी तरह से परेशान किया गया तो पार्टी इसका विरोध करेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिला कारागार से रिहा होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को यूकेडी डेमोक्रेटिक का साथ मिल गया है। पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने की स्थिति में टिकट देने का एलान किया है। शुक्रवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर समर्थन दिया।
विज्ञापन
पार्टी नेता आशुतोष नेगी ने कहा कि उर्मिला के पास अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। वह अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। कहा कि उर्मिला को किसी भी तरह से परेशान किया गया तो पार्टी इसका विरोध करेगी। यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उर्मिला चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो पार्टी उन्हें टिकट देगी। रिहाई के बाद उर्मिला सनावर यूकेडी डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ताओं के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंची और उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि वह पहाड़ की लड़ाई लड़ेंगी। पुलिस और सीबीआई की जांच के साथ ही नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। प्राथमिकी से वह डरने वाली नहीं हैं। उर्मिला ने अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाली पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी को सौतेली बेटी बताया। उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान उन्हें कई ऐसी महिलाओं की पीड़ा पता चली, जिन्हें न्याय दिलाने वाला कोई नहीं है। अब वह अंकिता भंडारी के साथ जेल में बंद महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई भी लड़ेंगी। उन्होंने सुरेश राठौर से भी अंकिता को न्याय दिलाने में सहयोग करने की अपील की।