जिला कारागार रोशनाबाद में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर से मंगलवार को मुलाकात करने के लिए उनके भाई-बहन और बेटी पहुंचे। जेल प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराने के बाद परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दी। मुलाकात के दौरान उर्मिला अपने परिजनों के साथ अन्य बंदियों के बीच बैठकर बातचीत करती नजर आईं। कुछ देर मुलाकात के बाद परिजन वापस लौट गए।
जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार को उर्मिला से मिलने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े नेता पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश से उनके भाई-बहन और बेटी मिलने के लिए पहुंचीं। जेल परिसर में अंदर मुलाकात हॉल में बैठकर उनकी बातचीत हुई। इसके बाद वह वापस चले गए। वहीं, उर्मिला सनावर ने जेल में खाने या अन्य किसी तरह की मांग नहीं की है। उन्हें सामान्य महिला बैरक में रखा गया है। सोमवार को जेल में हुई नियमित परेड में भी उर्मिला शामिल हुई थीं।
हरिद्वार: उर्मिला सनावर की जमानत पर 29 अक्तूबर को होगी सुनवाई, विवेचक को दस्तावेज पेश करने के आदेश
बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रंगदारी सहित प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज कर रविवार को सहारनपुर से पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।