कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार शाम बड़े टापू के सामने गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए। तीनों वाहन धोने के लिए गंगा में उतरे थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर हिमांशु रावत (23) निवासी ग्राम आगर चट्टी, थाना गैरसैंण, चमोली और राकेश सिंह (28) निवासी जनपद चमोली को सुरक्षित बचा लिया।
वहीं, बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (38) निवासी गांव सिमलखेत, थाना चौखुटिया, चमोली लापता है। एसपी सिटी दीपक सिंह के अनुसार, चालक की तलाश में संयुक्त टीम जुटी हुई है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।