उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने के साथ जेल भी जाना पड़ा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए अपनी आपबीती भी सुनाई।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने के साथ जेल भी जाना पड़ा। वहीं, शंकराचार्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता और उसके माता-पिता को न्याय नहीं मिलना सरकार की विफलता है।
उन्होंने मामले में कथित तौर पर सामने आए प्रभावशाली व्यक्ति को सांविधानिक पद दिए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि इससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे पर लोगों में गहरा आक्रोश है और सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।