फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उर्मिला सनावर पर दो साल में पांच प्राथमिकी हुईं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्मिला सनावर को गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़े पुराने मामले फिर चर्चा में आ गए हैं। दो साल के भीतर हरिद्वार के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन


चार मामलों में वह पहले गिरफ्तारी से बची थीं, लेकिन पांचवें में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने वर्ष 2024 में ज्वालापुर कोतवाली में रंगदारी का मामला दर्ज कराया था। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सुरेश राठौर को अपना पति बताया था। मार्च 2025 में पूर्व विधायक की बेटी ने रानीपुर कोतवाली में ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर रकम मांगी गई और परिवार की छवि खराब करने का प्रयास हुआ। दिसंबर 2025 में बहादराबाद और झबरेड़ा थानों में वायरल ऑडियो प्रकरण में भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 24 अक्तूबर की रात रानीपुर कोतवाली में फिरौती मांगने के आरोप में नई प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामलों की जांच के लिए गठित हुई थी एसआईटी
इन सभी मामलों की एक साथ जांच के लिए 29 दिसंबर 2025 को सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हुआ था। पुलिस अधीक्षक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आठ जनवरी 2026 को उर्मिला सनावर हरिद्वार में एसआईटी के सामने पेश हुई थीं। उनसे पांच से छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी पूछताछ की गई थी। सुरेश राठौर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख भी किया था। पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के अलावा देहरादून और सहारनपुर में भी उर्मिला सनावर से जुड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें