फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ : फोटो ललतारो से चंडीघाट मार्ग के सुधारीकरण से इस बार मिलेगी जाम से मुक्ति

Sun, 19 Jul 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुंभ मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर मार्ग के सुधारीकरण के लिए चार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने की स्वीकृति
विज्ञापन

- मार्ग के संकरा होने और अवैध तरीके से अतिक्रमण के चलते वर्षभर लगा रहता है जाम यात्रियों को होती है असुविधा
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी
हरिद्वार। आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत ललतारो से चंडीघाट तक मार्ग के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाई जा रही है। करीब 4 करोड़ 27 लाख 26 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत दिलाना और आवागमन को सुगम बनाना है। मार्ग के संकरे होने और अतिक्रमण के कारण स्नान पर्वों व अन्य आयोजनों के दौरान यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। सुधारीकरण के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य भी किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही जिला मुख्यालय के मेला अस्पताल, महिला अस्पताल और जिला अस्पताल तक पहुंच भी आसान होगी। कुंभ मेला प्रशासन ने इस परियोजना को अपनी कार्ययोजना में प्राथमिकता दी है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने 25 मार्च से कार्य शुरू कर दिया था। विभाग के अनुसार कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद कार्य में तेजी लाई जाएगी और लक्ष्य रखा गया है कि कुंभ 2027 से पहले परियोजना पूरी कर ली जाए।

वर्तमान में कार्ययोजना में चुनौतियां
ललतारो से चंडीघाट मार्ग पर वर्ष भर संकरेपन और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित रहता है। इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कुंभ मेला प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। इसमें मार्ग का चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाना और सौंदर्यीकरण शामिल है। इस योजना को शासन की मंजूरी मिल चुकी है।लोक निर्माण विभाग ने कांवड़ मेला खत्म होने के बाद कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। परियोजना पूरी होने पर कुंभ 2027 के श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिलेगी। इससे हरिद्वार के पर्यटन और धार्मिक महत्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार :
मेला आरक्षित क्षेत्र के लिए ललतारो मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। इस मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव कई स्तर से किए गए परीक्षण और स्थलीय निरीक्षण के बाद तैयार किए गए। स्वीकृति मिलने के बाद ही लोक निर्माण विभाग को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए थे। अस्थायी प्रकृति के इस निर्माण कार्य को ससमय पूरा किया जाएगा। प्रयास यह था कि कांवड़ से पहले इसकी सुविधा मिले, फिलहाल कुंभ के साथ ही अगले कई वर्षों तक इस कार्ययोजना से लाभ मिलेगा।
दयानंद सरस्वती, अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें