फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: यूपी फालकन्स ने गोवा वाइपर्स को नौ अंकों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स कबड्डी चैंपियनशिप में रोमांचक मैच जारी रहे। वास्को वाइपर्स और यूपी फालकन्स के बीच हुए मुकाबले में यूपी फालकन्स ने गोवा वाइपर्स को नौ अंकों से पराजित किया। वास्को वाइपर्स ने 39 और यूपी फालकन्स ने 48 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

पूल राउंड में यूपी फालकन्स गोवा वाइपर्स को हराकर पूल-ए में दूसरे स्थान पर पहुंचा। यूपी फालकन्स के तरफ से कुणाल भाटी और विशाल चौधरी ने शानदार खेल दिखाया। कुणाल ने 15 और विशाल ने 12 अंक हासिल किए। गौरव बंसल ने पांच टैकल अंक लिए। विवेक कुमार ने दो अंक हासिल किए। आयुष कुमार ने तीन अंक, राजदीप कुमार ने दो अंक, अर्जुन सिरोही ने एक अंक लिया। वास्को वाइपर्स की ओर से भार्गव और सचिन जोगिंद ने 13-13 अंक हासिल किए। स्टार रेडर ऑफ द मैच कुणाल भाटी, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच गौरव बंसल, स्टार मोमेंट ऑफ द मैच भार्गव चुने गए।
कुरुक्षेत्र वाॅरियर्स और वारियर्स केसी के बीच हुए मैच में वाॅरियर्स केसी की लगातार दूसरी जीत हुई। कुरुक्षेत्र वाइपर्स 23 और वाॅरियर्स केसी ने 43 अंक लिए। वाॅरियर्स केसी पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। वाॅरियर्स केसी के नितिन जांगड़ा ने 10 टैकल अंक हासिल किए। कुरुक्षेत्र वाॅरियर्स के कर्मबीर ने पांच रेड अंक हासिल किए। स्टार रेडर ऑफ द मैच सुशील कमरेकर, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच नितिन जांगड़ा, स्टार मोमेंट ऑफ द मैच साहिल बने।
विज्ञापन

युवा योधास व युवा मुम्बा के बीच खेले गए मैच में युवा मुम्बा 43-38 से जीत गया। युवा मुम्बा की तरफ से अभिमन्यु रघुवंशी ने 13 रेड अंक हासिल किए। युवा योधास के तरफ से शिवम् सिंह ने 13 रेड अंक हासिल किए। स्टार रेडर ऑफ द मैच शिवम् सिंह, स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच लोकेश गोसलिया, स्टार प्लेयर ऑफ द मैच अभिमन्यु रघुवंशी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें